जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर CM Bhagwant Mann ने देशवासियों को दी बधाई, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: देशभर में आज यानि 4 सितंबर को को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: देशभर में आज यानि 4 सितंबर को को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पंजाब के CM Bhagwant Mannने देशवासियों और पंजाब के लोगों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि देशभर के मंदिरों को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया गया है।

बता दें कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करने का भी अवसर है। श्रीकृष्ण ने धर्म, सत्य, कर्तव्य और निष्काम कर्म का संदेश दिया था। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर CM Bhagwant Mann ने दी बधाई

बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। हर घर खुशियों और समृद्धि से भरा रहे”। बताते चले कि

जन्माष्टमी को लेकर पंजाब के विभिन्न शहरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों को सजाया गया है और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां निकाली जा रही हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा और मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाना इस पर्व का प्रमुख आकर्षण रहता है।

मथुरा-वृंदावन में विशेष आयोजन

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और लीला भूमि वृंदावन में जन्माष्टमी का अलग ही रंग देखने को मिलता है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। जगह-जगह कृष्ण की बाल लीलाओं और रासलीला से जुड़ी झांकियां सजाई गई हैं। श्रद्धालु भगवान के जन्म के शुभ समय का इंतजार कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में हुआ था। क्योंकि मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है तो यहां मंदिरों में भव्य आयोजन किया जाता है।

 

Exit mobile version