‘नहर के पानी से लेकर मुफ्त बिजली तक..’ CM Bhagwant Mann सरकार के फैसले से किसानों को मिल रहा है जबरदस्त फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कई बड़े कदम उठा रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कई बड़े कदम उठा रही है। राज्य सरकार का दावा है कि किसानों को सिंचाई, बिजली और अन्य कृषि सुविधाओं से जुड़ी राहत देकर खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे अच्छी बात है कि किसानों को नहरों का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिससे उनके बिजली का बिजली का बिल जीरो हो चुका है। मालूम हो कि पहले किसानों को खेतों में पानी भरने के लिए मोटर चलाना पड़ता था। जिसकी वजह से बिजली बिल अच्छा खासा आता था।

किसानों को मिल रहा है फायदा

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमे उन्होंने कहा कि “फसलों के लिए भरपूर नहर का पानी और खेतों के लिए दिन में मुफ्त बिजली,

किसानों की खुशहाली के लिए इसी दूरदर्शी सोच के साथ मान सरकार एक जीवंत पंजाब बनाने की राह पर आगे बढ़ रही है”। पंजाब सरकार ने राज्य में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नहरों की सफाई और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया है।

किसानों को मिल रही मुफ्त बिजली

पंजाब में किसानों को कृषि कार्यों के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इससे सिंचाई की लागत में कमी आती है और किसानों पर आर्थिक बोझ कम होता है। सरकार का दावा है कि इस सुविधा से लाखों किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि खेती की बढ़ती लागत के दौर में बिजली पर होने वाला खर्च कम होना किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version