CM Bhagwant Mann: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 300 से अधिक अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब सरकार का रूख साफ है और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है, जिसका असर देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि नशे को लेकर पंजाब सरकार का रूख साफ है और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की चुकी है। इसके अलावा CM Bhagwant Mann की अगुवाई में गैंगस्टरां ते वार अभियान जारी है। जारी अभियान के 106 दिन पूरे हो चुके है। और लगातार कार्रवाई जारी है।

सबसे खास बात है कि 300 से अधिक अपराधियों पर नकेल कसी गई है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में अपराध और नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। और बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लगी है।

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब पुलिस ने पंजाब के एंटी-गैंगस्टर नेटवर्क (एजीटीएफ) के समन्वय से राज्य भर में लक्षित छापेमारी की। 586 छापेमारी की गईं। 308 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 3 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 7 हथियार बरामद किए गए।

अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,037 हो चुकी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें – एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946″।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में ताबड़तोड़ एक्शन जारी

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान से 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

वहीं अपराध को लेकर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। हर रोज बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

Exit mobile version