क्या Sameer Rizvi अपनी गर्लफ्रेंड पर धर्म परिवर्तन का बना रहे है दवाब? सोशल मीडिया पर छीड़ी बहस, जानें सच्चाई

Sameer Rizvi: दिल्ली कैप्टिल के एक खिलाड़ी का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Sameer Rizvi

फाइल फोटो

Sameer Rizvi: दिल्ली कैप्टिल के एक खिलाड़ी का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। दरअसल एक पत्रकार के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Sameer Rizvi का नाम से इस घटना को जोड़ा जा रहा है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। इस विवाद की शुरूआत तब हुई जब अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक पत्रकार ने अपने एक्स हैंडल से एक ऐसा दावा किया, जिसने खेल जगत में हलचल मचा दी है, और Sameer Rizvi और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर Yesha Sagar का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या Sameer Rizvi अपनी गर्लफ्रेंड पर धर्म परिवर्तन का बना रहे है दवाब?

अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम क्रिकेटर का एक हिंदू महिला एंकर (चैनल की नहीं, लीग में एंकरिंग करने वाली) से अफेयर चल रहा है। एंकर की एक दोस्त ने बताया क्रिकेटर कहता है कि जब तक मैं प्रैक्टिस करके आता हूं तब तक आयतें याद कर लो।

वो कहता है कि अब तुम किसी क्रिकेटर से हाथ नहीं मिलाओगी। नमस्ते करोगी। उस एंकर से इंस्टाग्राम से सारी बिकनी वाली फोटो डिलीट करा दीं। एक और कन्वर्जन की तैयारी की जा रही है। ये जबरदस्ती है या मनमर्जी ये वही एंकर बता सकती है लेकिन ये कैसा प्यार है”। जिसके बाद Sameer Rizvi और Yesha Sagar के नाम की चर्चाएं तेज हो गई है।

कौन है येशा सागर?

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर येशा सागर का नाम तेज से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ गई है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक येशा का जन्म लुधियाना में हुआ था। आगे की पढ़ाई करने के लिए वह 2015 में कनाडा चली गई थी। खेल जगत में आने से पहले सागर ने मॉडल और अभिनेत्री के रूप में काम किया और कैमरे के सामने काम करने का अनुभव प्राप्त किया।

बाद में वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक जानी-मानी प्रेजेंटर के रूप में उभरीं और उन्होंने ग्लोबल टी20 कनाडा, यूपी टी20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंटों की मेजबानी की।खेल प्रसारण के अलावा, सागर ने संगीत उद्योग में भी अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि अधिकारिक तौर पर अभी तो दोनों की तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, साथ ही नाम को लेकर भी अभी संश्य बना हुआ है।

 

 

Exit mobile version