---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने जालंधर के लोगों को दी बड़ी सौगात! बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का किया उद्घाटन, Arvind Kejriwal भी रहे मौजूद; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann ने पूरे 17 साल जालंधर के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए आम लोगों के लिए बर्ल्टन पार्क का उद्घाटन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2025 7:02 अपराह्न | Updated: जून 12, 2025 10:20 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सीएम के तौर पर जब से भगवत मान ने शपथ ली है, इसके बाद से ही राज्य का हुलिया पूरी तरह से बदल रहा है, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर नशे के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान हो, CM Bhagwant Mann खुद इसकी देख रेख कर रहे है। इसी बीच सीएम मान ने पूरे 17 साल बाद लोगों को बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का तोहफा, इस दौरान पंजाब के सीएम के साथ, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे है।

गौरतलब है कि नगर निगम के मेयर वनीत धीर, कमिश्नर गौतम जैन, राज्यसभा सांसद व एलपीयू चांसलर डॉ. अशोक मित्तल और आप नेता नितिन कोहली के अथक प्रयासों से इस प्रोजैक्ट को पुनर्जनम मिला। पुराने ठेकेदार को फिर से काम शुरू करने के लिए राजी किया गया, जिससे दोबारा टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ी और समय की बचत हुई।

पंजाब के CM Bhagwant Mann के साथ अरविंद केजरीवाल भी रहे मौजूद

आपको बताते चले कि CM Bhagwant Mann के साथ दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहें। केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “अब पूरे पंजाब में युवाओं को खेल से जोड़ा जाएगा। आज जालंधर में एक अत्याधुनिक और शानदार खेल स्टेडियम की नींव रखी गई है। अब ऐसे ही पूरे पंजाब में हर जिले, हर गांव को खेल के मैदान देंगे”। इस स्पोर्टस हब में क्रिकेट स्टेडियम, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, साइड फुटबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, जूडो और योगा हॉल मल्टीपर्पस इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, स्केटिंग रिंक, साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, जिमनास्टिक सुविधाओं के साथ साथ पार्किंग क्षेत्र और पार्कों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब के उद्घाटन के बाद क्या बोल सीएम मान

लोगों को संबोधित करते हुए CM Bhagwant Mann ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों का पूरे देश में कोई जवाब नहीं है। बीच में ऐसी सरकार आ गई कि पंजाब का टैलेंट विदेश चला गया। जब से हमे जिम्मेदारी मिली है। इसलिए हम खेलोंं को पहल दे रहे है क्योंकि हमारी कोशिश है कि हम अपनी ग्राउंडखेल खेलने वाले बच्चों से भर दें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

मई 1, 2026

Rahul Gandhi

मई 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 1, 2026

CM Mohan Yadav

मई 1, 2026

Pakistan News

मई 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 1, 2026