---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने राज्यवासियों को दी बड़ी खुशखबरी, अब घर बैठे आसानी से करवा सकेंगे आरटीओ से जुड़े कार्य; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए आरटीओ से जुड़े कार्यों पर बड़ा अपडेट दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 31, 2025 5:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए आरटीओ से जुड़े कार्यों पर बड़ा अपडेट दिया है। यानि अब आरटीओ के काम के लिए ऑफिस जानें की जरूरत नहीं होगी। लोग घर बैठे प्रक्रिया को फॉलो कर अपना काम करवा सकते है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि कैसे पहले आरटीओ सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पासिंग के लिए भारी रिश्वत देनी पड़ती थी।

अब घर बैठे आसानी से करवा सकेंगे आरटीओ से जुड़े कार्य

सीएम मान सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरटीओ की 56+ सेवाएँ अब घर बैठे मिलेंगी
अभी 1076 पर कॉल करें, अधिकारी घर आकर काम कर देंगे। ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पासिंग शुल्क के लिए रिश्वत देने की ज़रूरत नहीं। काम भी समय पर होगा और झंझट भी खत्म। गौरतलब है कि पंजाब में सीएम भगवंत मान सरकार लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखा जा रहा है।

CM Bhagwant Mann ने दी अहम जानकारी

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने मंच से साफ शब्दों में कहा था कि आज लुधियाना में फेसलेस RTO सेवाओं की शुरुआत की। इसके तहत RTO से जुड़े सभी काम अब ऑनलाइन होंगे। लोगों को घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से जुड़ी 56 सेवाओं का लाभ मिलेगा। पंजाब देश का पहला राज्य है जहाँ RTO के कामों को फेसलेस बनाकर दफ़्तरों में होने वाली लोगों की परेशानी और भ्रष्टाचार पर ताला लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई और जनहितकारी योजनाएँ शुरू की जाएँगी। हम पंजाब के लोगों को एक साफ-सुथरा सिस्टम देने के लिए वचनबद्ध हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026