---Advertisement---

‘मोहाली अगली सिलिकॉन वैली…’ बिजनेस में नए इतिहास को रचने की तैयारी में CM Bhagwant Mann, उद्योगपतियों को दिया ये संदेश

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बिजनेस करने की अपील को लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से एक पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर क्यों राज्य तरक्की की मार्ग पर अडिग है और इस दौरान सरकार किस तरह से मदद कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2026 12:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बिजनेस को लेकर उद्योगपतियों को खास मौका और मान सरकार की तरफ से समर्थन मिलने वाला है। इसे लेकर भारत टैक्सटाइल एक्सपो के दौरान देश विदेश के कई उद्योगपतियों से निवेश के लिए बातचीत किया गया। इस बारे में पूरी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सीएम भगवंत मान ने लोगों को दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और कैसे पंजाब को बिजनेस के मामले में देश में अग्रसर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है मान सरकार और इसे लेकर पूरी डिटेल्स क्या है।

पंजाब की तरक्की को लेकर क्या बोले CM Bhagwant Mann

कई तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा, “आज दिल्ली में ‘भारत टेक्सटाइल एक्सपो’ के दौरान देश-विदेश के उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने के लिए बुलाया गया। पंजाब अब ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ में देश में नंबर वन पर है। ‘ग्रीन स्टाम्प पेपर’ और बिना रुकावट बिजली जैसी सुविधाओं के साथ उद्योगों को पूरा सपोर्ट दिया जा रहा है। 2 लाख करोड़ के निवेश से 5 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं और मोहाली अगली ‘सिलिकॉन वैली’ बन रहा है। हमारी सरकार व्यापारियों को पंजाब की तरक्की में अहम पार्टनर और अपने परिवार का हिस्सा मानती है। पंजाब में आकर बिज़नेस करें, आपका दिल से स्वागत है।”

बिजनेसमैन को पंजाब के सीएम का खास पैगाम

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने बता दिया कि पंजाब की तरक्की में बिजनेस करने वाले लोगों की अपनी पहचान है और राज्य के विकास में सरकार अहम हिस्सेदारी मानती है। ऐसे में उन्हें हर संभव मदद किया जाएगा। इसके साथ ही बिजनेस के विस्तार को लेकर सरकार की तरफ से पूरी मदद की जा रही है। 5 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा हुई है और व्यापारियों को खास महत्व दिया जा रहा है ताकि पंजाब की तरक्की में वे अपना साथ दे सके। इसके लिए सीएम भगवत मान ने उद्योगपतियों से पंजाब में बिजनेस करने की अपील की है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026