CM Bhagwant Mann की तरफ से पठानकोट को विकास की नई सौगात, ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को इस तरह मजबूत कर रही सरकार

CM Bhagwant Mann: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने पठानकोट के गांव को नई लिंक सड़कों की सौगात दी है और इस पहल को लेकर सरकार की तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं। जानिए पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के हर कोने में खूबसूरत सड़क का निर्माण करने की जिम्मेदारी मान सरकार ने ली है। हर संभव लोगों का सफर आसान बन सके इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएम भगवंत मान की सरकार शहर, गांव, कस्बे हर इलाके में एक चौड़ी और सुरक्षित सड़क पहुंच सके इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच बीते दिन कैबिनेट मिनिस्टर की तरफ से एक बार फिर पंजाब के पठानकोट में बलसुआ और बारथ साहिब के लोगों को खास तोहफा दिया है क्योंकि नए लिंक रोड का नींव रखा गया। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की यह पहल काफी सराहनीय है।

CM Bhagwant Mann ने दिया लोगों को खास तोहफ़ा

आप पंजाब ने इसकी जानकारी दी है और इसके साथ ही लिखा कि “कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने पठानकोट में गांव बलसुआ और बारथ साहिब के बीच बनने वाले नए लिंक रोड का नींव पत्थर रखा। इसके साथ ही उन्होंने ढोलोवाल से आबादी जट्टन तक बनी नई लिंक रोड का उद्घाटन भी किया। ” इस मौके पर इलाके के लोगों ने मान सरकार के इस काम की तारीफ की। इस दौरान लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है जो मान सरकार की इस पहल को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

क्या है सीएम भगवंत मान की इस पहल के लाभ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यह बताया गया कि किस तरह से पंजाब के गांव गांव में जाकर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि यात्रियों को कोई भी परेशानी ना हो। जाहिर तौर पर लिंक रोड से पंजाब के क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती है और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सकता है। इससे राह चल रहे लोगों के लिए यात्रा करने में आसानी होगी। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इन विकास कार्यों के पूरा और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पंजाब की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास में खास भागीदारी हो सकती है।

 

 

 

Exit mobile version