---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी, अत्याधुनिक पिस्तौल समेत 1 किलो से अधिक ड्रग्स बरामद

CM Bhagwant Mann: नशे के रोकथाम ते लिए पंजाब पुलिस लगातार छापेमारियां कर रही है, और इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 16, 2025 3:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के रोकथाम ते लिए पंजाब पुलिस लगातार छापेमारियां कर रही है, और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि एक बार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार और नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही आधुनिक हथियार के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “खुफिया जानकारी के आधार पर, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार और नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही, उनके पास से छह अत्याधुनिक पिस्तौल (पाँच .30 बोर और एक ग्लॉक 9 मिमी) और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया और ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में हैं और पंजाब में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आवाजाही और वितरण का समन्वय करते हैं”।

छेहरटा पुलिस स्टेशन दर्ज की प्राथमिकता

डीजीपी पंजाब पुलिस ने एक्स हैंडल पर आगे लिखा कि शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत छेहरटा पुलिस स्टेशन और कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संचालकों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जाँच जारी है Punjab Police Ind सीमा पार तस्करी को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि जब से पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार आई है। नशे के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Politics

जून 17, 2026

PM modi

जून 17, 2026

Punjab News

जून 16, 2026

Punjab News

जून 16, 2026

Punjab News

जून 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 16, 2026