---Advertisement---

रोजगार, स्वास्थ्य से लेकर विकास तक, पिछले 4 सालों में CM Bhagwant Mann सरकार ने रचा कीर्तिमान, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पिछले 4 सालों में पंजाब सरकार ने हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास किया है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 9, 2026 2:59 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पिछले 4 सालों में पंजाब सरकार ने हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास किया है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। राज्यवासियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। अभी तक 69 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब सरकार 10 लाख का मुख्यमंत्री कार्ड योजना चला रही है। जिसके तहत 10 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज होगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी अपनी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया है। सरकार के मुताबिक, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को उनके घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र लोगों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का दावा किया गया है।

सरकार के चार साल के रिपोर्ट कार्ड में इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का भी उल्लेख किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ाने के साथ महंगे इलाज के आर्थिक बोझ को कम करना बताया गया है।

शिक्षा के मामले में पंजाब बना नंबर-1

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है। सरकार की उपलब्धियों में 9 हजार से अधिक स्मार्ट क्लासरूम तैयार करने और हजारों शिक्षकों को नियमित करने का दावा शामिल है। इसके अलावा Schools of Eminence के जरिए सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना को भी सरकार अपनी प्रमुख पहलों में गिनाती है। हाल के दिनों में लुधियाना में दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार की बात कही। वहीं केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा के मामले में पंजाब पहले स्थान पर है।

भगवंत मान सरकार अपने चार साल के कार्यकाल को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर पेश कर रही है। मुख्यमंत्री ने मार्च 2026 में कहा था कि उनकी सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए सभी प्रमुख वादों को चार साल में पूरा कर दिया है। साथ ही राज्यवासियों को लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026