शिक्षा के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का एक और नया कीर्तिमान, लाखों छात्रों को पहुंच रहा है फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीएम मान सरकार ने एक और नया कीर्तिमान रच दिया है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CM Bhagwant Mann सरकार की ओर से कई स्तरों पर काम किए जाने का दावा किया गया है। सरकार के मुताबिक, स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने से लेकर शिक्षकों की भर्ती और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने तक कई कदम उठाए गए हैं।

इन प्रयासों के बीच सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के जेई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

शिक्षा के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann का नया कीर्तिमान

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आम परिवारों के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की कमी को देखते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कामकाज में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी। यह शिक्षा क्रांति ही है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने JEE और NEET परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है।

ऐसी परीक्षाएं जिनके बारे में ऐसे स्कूलों के बच्चे पहले अक्सर जानते तक नहीं थे। इस शिक्षा क्रांति ने पंजाबी युवाओं के अंधाधुंध पलायन को रोकने में अहम भूमिका निभाई है”।

हजारों स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर लैब

शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9000 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम और करीब 5000 कंप्यूटर लैब स्थापित की गई हैं। इसके अलावा 10000 से अधिक इंटरैक्टिव पैनल लगाए जाने और सरकारी स्कूलों को वाईफाई सुविधा से जोड़ने का भी दावा किया गया है।

सरकार के अनुसार, 2025-26 में 1703 स्कूलों में नए कमरे, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, मल्टीपर्पज रूम, किचन, मेडिकल रूम, खेल मैदान और शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए भी राशि उपलब्ध कराई गई।

Exit mobile version