CM Bhagwant Mann: पंजाब में हाल के दिनों में बिजली आपूर्ति को लेकर सामने आई परेशानियों के बीच अब सरकार की ओर से स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी गई है। पंजाब के बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा है कि राज्य में बिजली संकट अब नियंत्रण में है और तकनीकी दिक्कतों को दूर कर बिजली व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है।
इसी बीच पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। सबसे खास बात है कि पंजाब द्वारा अब तक पूरी की गई सबसे ज़्यादा मांग है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
बिजली आपूर्ति को लेकर तरुणप्रीत सिंह ने दी जानकारी
पंजाब सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब के बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं थी और कमी की वजह से कहीं भी बिजली कटौती नहीं की गई। बिजली की भारी मांग को पूरा करने की राज्य की क्षमता का ज़िक्र करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि,
Punjab Power Minister Tarunpreet Singh Sond said that there was no power shortage in Punjab and no shortage-related power cuts were imposed anywhere. Highlighting the state’s ability to meet the unprecedented demand, the Power Minister said, “Punjab met a demand of 16,268 MW on… pic.twitter.com/L3sZPXiriO
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) September 16, 2026
“पंजाब ने 12 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे 16,268 MW, 13 सितंबर को सुबह 11:45 बजे 16,455 MW और 14 सितंबर को दोपहर 3 बजे 17,281 MW की मांग पूरी की। 14 सितंबर को पूरी की गई 17,281 MW की मांग, पंजाब द्वारा अब तक पूरी की गई सबसे ज़्यादा मांग है। दो यूनिट बंद होने के बावजूद, राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं हुई।”
बिजली की मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड
जानकारी के मुताबिक पंजाब में इस साल बिजली की मांग में भी काफी वृद्धि देखने को मिली। मंत्री के अनुसार, 13 सितंबर को राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 17,423 मेगावाट तक पहुंच गई, जो उस समय का नया रिकॉर्ड था। इससे पहले जुलाई में अधिकतम मांग 17,277 मेगावाट दर्ज की गई थी। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन और उपलब्धता बनाए रखना राज्य के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है। हालांकि सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई थी।
