CM Bhagwant Mann: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अलग-अलग वार्डों में चल रहे कार्यों की प्रगति, नागरिक सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर चर्चा की गई।
डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के अलग-अलग वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने दी अहम जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ग्रामीण पटियाला के 26 वार्डों के पार्षदों और नगर निगम पटियाला के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक के बाद, इलाके में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
ਪਟਿਆਲਾ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ 26 ਵਾਰਡਾਂ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ।
ਕੂੜਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਸਾਕਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਏ ਗਏ ‘ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ’ ਸਫ਼ਾਈ ਅਭਿਆਨ ਨੂੰ ਹਰ ਵਾਰਡ, ਗਲੀ ਅਤੇ ਮੁਹੱਲੇ… pic.twitter.com/zDplTgC6We
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) September 16, 2026
इस बात पर खास ज़ोर दिया गया कि ‘कूड़ा-मुक्त पंजाब’ का सपना पूरा करने के लिए मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘क्लीन पंजाब’ (स्वच्छ पंजाब) अभियान को हर वार्ड, गली और मोहल्ले तक पहुँचाया जाए। पंजाब को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाना एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है, जिसे हमें और मज़बूत करना होगा”।
सड़क, पानी और सफाई जैसे मुद्दों पर फोकस
पटियाला में पहले हुई विकास समीक्षा बैठकों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से इन सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति देने के निर्देश दिए थे।
इसके अलावा शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को व्यवस्थित करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने पर भी जोर दिया गया है। कुछ वार्डों में नए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर काम शुरू किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी।
