---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: वार्डों, पार्षदों और पटियाला नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने की बैठक, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 16, 2026 3:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अलग-अलग वार्डों में चल रहे कार्यों की प्रगति, नागरिक सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर चर्चा की गई।

डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के अलग-अलग वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने दी अहम जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ग्रामीण पटियाला के 26 वार्डों के पार्षदों और नगर निगम पटियाला के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक के बाद, इलाके में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बात पर खास ज़ोर दिया गया कि ‘कूड़ा-मुक्त पंजाब’ का सपना पूरा करने के लिए मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘क्लीन पंजाब’ (स्वच्छ पंजाब) अभियान को हर वार्ड, गली और मोहल्ले तक पहुँचाया जाए। पंजाब को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाना एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है, जिसे हमें और मज़बूत करना होगा”।

सड़क, पानी और सफाई जैसे मुद्दों पर फोकस

पटियाला में पहले हुई विकास समीक्षा बैठकों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से इन सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति देने के निर्देश दिए थे।

इसके अलावा शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को व्यवस्थित करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने पर भी जोर दिया गया है। कुछ वार्डों में नए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर काम शुरू किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026