---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 260 से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 16, 2026 1:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार के निर्देशों का ही असर है कि राज्य में अपराध और नशे को लेकर काफी हद तक कमी देखी जा रही है। पंजाब पुलिस की तरफ से अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सबसे खास बात है कि हर दिन कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, साथ ही बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

सबसे खास बात है कि नशे को लेकर भी पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। अभी तक 75 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा चुका है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 583 रेड की गईं। 264 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

7 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 9 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 70,954 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस क जबरदस्त एक्शन

बता दें कि अपराध के अलावा पंजाब पुलिस और CM Bhagwant Mann सरकार नशे को लेकर काफी एक्टिव है। लगातार ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।  अभी तक 75 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। हर रोज कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है और ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करों पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों कि नशामुक्ति केंद्र भेजा रहा है। सीएम मान की अगुवाई में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026