---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल का किया निरीक्षण, जानें सुबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 12, 2026 3:02 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। जिससे लाखों छात्रों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। नीट, जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं को भी पंजाब के सरकारी स्कूल के छात्र आसानी से पास कर रहे है।

इसके अलावा दूर दराज इलाकों में रहने वाली छात्राओं को फ्री बस सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी बीच पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्कूल का किया निरीक्षण

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की नई तस्वीर” आज मैंने पटियाला के ग्रामीण इलाके लचकाणी गांव में स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल का दौरा किया और वहां के छात्रों से मुलाकात की।

सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ, मान सरकार प्रोजेक्टर और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रही है और बच्चों को खेलों से भी जोड़ा जा रहा है। हमारा लक्ष्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करना है ताकि पंजाब के युवा राज्य का नाम रोशन करते रहें।

विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

पंजाब सरकार की प्राथमिकता सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है। स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी फोकस किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल की सुविधाओं को लेकर संबंधित लोगों से जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल मिल सके। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। लाखों छात्रों को हो रहा है फायदा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026