---Advertisement---

‘खराब हुई सड़कों…’ CM Yogi Adityanath ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात, दिए निर्देश, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। जिसे बनवाने का निर्देश दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 12, 2026 2:34 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इसे लेकर CM Yogi Adityanath ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर सख्त निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी, साथ ही कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि कई मार्गों पर तत्काल काम शुरू कराया जाए और जहां मरम्मत की जरूरत है।

खराब हुई सड़कों का जल्द शुरू हो निर्माण – CM Yogi Adityanath

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त नए मार्गों का भी सर्वे कराया जाए। जहां सड़क खराब स्थिति में है, वहां उसे अभी मोटरेबल बनाया जाए और बरसात समाप्त होने के बाद जरूरत के अनुसार स्थायी नवीनीकरण कराया जाए”।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी पर्व एवं त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पर्व एवं त्योहारों से पहले आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, सरकारी कार्यालयों एवं ऐसे अन्य स्थानों, जहां आमजन का आवागमन अधिक रहता है, वहां की सड़कों को प्राथमिकता पर लिया जाए। इन मार्गों पर तत्काल काम शुरू कराया जाए और जहां मरम्मत की जरूरत है, वहां बिना देरी किए सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026