---Advertisement---

गोरखपुर को मिलेगी नई पहचान, CM Yogi Adityanath 119 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर में करोड़ों रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 16, 2026 4:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: गोरखपुर में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, कनेक्टिविटी, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं आज एक बार फिर CM Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर में करोड़ों रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के साथ-साथ ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन भूमि गोरखपुर में ₹40 करोड़ की लागत से 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही उर्वरक नगर में भव्य कल्याण मंडपम का उद्घाटन भी किया जाएगा।

इन विकास कार्यों से क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के साथ सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को गति देते हुए गोरखपुर को आधुनिक, सुविधासंपन्न और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है”।

संबोधन के दौरान क्या बोले सीएम योगी

लोकार्पण के बाद CM Yogi Adityanath ने कहा कि उस समय सरकार हर लाइसेंस के लिए पैसे मांगती थी। मैं उनसे कहता था कि हम ज़रूरी सभी सुविधाएँ देंगे, लेकिन रिश्वत के तौर पर एक रुपया भी नहीं देंगे। वे कहते थे कि वे सुविधाएँ देख लेंगे और फिर बाकी चीज़ों की जाँच करेंगे।
भगवान की कृपा से, जब भी वे निरीक्षण करते थे, तो एक हफ़्ते के भीतर ही कोई ऐसा व्यक्ति हमसे मिलता था जो या तो उन्हें जानता था या मुझे, और बातचीत के बाद हमें एक हफ़्ते के अंदर लाइसेंस मिल जाता था। जब आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो भगवान भी आपका साथ देते हैं।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 6, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 6, 2026