---Advertisement---

Viral Video: अंधेरे में पुलिसकर्मी ने इंजीरियर के मुंह पर बरसाए बेतहाशा थप्पड़, जानें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी के द्वारा आधी रात को इंजीनियर की पिटाई करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के कासगंज की बताई जा रही है। आला अधिकारियों नें मामले पर कार्रवाई की हैय़

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2026 4:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के काशगंज जिले से एक सोच में डाल देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर रात के अंधेरे में इंजीनियर को रोकर बुरी तरह से पीटने का आरोप यूपी पुलिस के सिपाही पर लगा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, रात में समय पुलिस वाले उससे पैसे मांग रहे थे। जब युवक ने देने से मना किया तो उसे पीट दिया गया। ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इस पर कासगंज पुलिस ने एक्शन की जानकारी भी दी है।

इंजीनियर को पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा

आधी रात लड़के को पीटते पुलिसवाले के वायरल वीडियो को एक्स पर Ashish Paswan नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,  ‘ये पुलिस की गुंडई का वीडियो यूपी के कासगंज जिले का है। जल जीवन मिशन में तैनात इंजीनियर सौरभ सिंह रात में अपना काम निपटा के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में कागजात चेक करने के नाम पर यूपी पुलिस के सिपाही कपिल और अंकित ने रोका।इंजीनियर के अनुसार सारा कागज सही होने के बाद भी सिपाहियों ने इनसे पैसा मांगा।

देखें वीडियो

जब इन्होंने पैसा देने से मना कर दिया तो दोनों पुलिस वाले ने मिलकर 1 मिनट में 15 तमाचे जड़ दिये।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि,  दो पुलिस वाले पहल लड़के पूछताछ करते हैं. इसके बाद उनमें से एक युवक पर बेतहाशा थप्पड़ बरासा शुरु कर देता है।

Viral Video पर पुलिस का एक्शन

इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स एक्शन की मांग करने लगे। इसके बाद KASGANJ POLICE एक्स हैंडल से वीडियो के नीच मकमेंट करके एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा गया कि, ‘सन्दर्भित प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी नगर जनपद कासगंज द्वारा की जा रही है, बाद जाँच आवश्यक कार्यवाही की जायेगी । ‘   वहीं काफई सारे लोग सिपाही  पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Lucknow Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Vitamin E

सितम्बर 16, 2026

Health Tips

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026