CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बताते चले कि पुलिस द्वारा हर रोज छापेमारी की जा रही है। सबसे खास बात है कि हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसके अलावा हर रोज बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की भी बरामदगी की जा रही है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 52 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 50 ग्राम अफ़ीम, 150 नशीली गोलियाँ और ड्रग से कमाए गए ₹4,900 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟑𝟖 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 52 drug smugglers and recovered 6.2 kg of heroin, 50 grams opium, 150 intoxicant pills and ₹4,900 in drug money from their… pic.twitter.com/OGiXzRyYsD
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 22, 2026
इसके अलावा, 9 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 52 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 538 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 76253 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 52 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। कुल ज़ब्त हेरोइन: 6.2 किलोग्राम। कुल ज़ब्त अफ़ीम – 50 ग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 150। कुल बरामद ड्रग मनी – 4,900 रुपये। 538 दिनों में गिरफ्तार ड्रग एडिक्ट्स – 76,253। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 9 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध को लेकर काफी हद तक कमी आई है।
