---Advertisement---

लोगों की जरूरत के हिसाब से कदम से कदम मिलाकर काम कर रही CM Bhagwant Mann सरकार, पंजाब में विकास की लहर है अद्भुत

CM Bhagwant Mann: पंजाब में प्रगति का एक ऐसा दौर जारी है जिसके बारे में वहां की जनता ने शायद सोचा भी नहीं था। यही वजह है कि सरकार की तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 5, 2026 3:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में हर तरफ प्रगति का दौर जारी है और सरकार हर संभव मदद के लिए आगे आती है। शिक्षा से लेकर स्पोर्ट्स तक में जबरदस्त क्रांति देखा जा रहा है। हर तरफ स्थिति बदल रही है और यह सब कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान सरकार की वजह से संभव हो सका है। इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो शेयर किया है जहां पंजाब की जनता मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। यह सच है कि इस वजह से चौतरफा विकास का कार्य किया जा है और ऐसे में कैबिनेट मिनिस्टर ने क्या कहा आइए जानते हैं।

गांवो से लेकर शहरों तक में दिख रहा विकास ही विकास

सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से लोगों को हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है। वहीं इसे लेकर कैबिनेट मिनिस्टर ने लिखा, “पंजाब के गांवों और शहरों में विकास के कामों की लगातार बढ़ती रफ़्तार एक नई तस्वीर पेश कर रही है। शानदार खेल के मैदानों, बेहतर सड़कों, गलियों और बुनियादी सुविधाओं के ज़रिए मान सरकार लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से काम कर रही है। विकास की यह लहर पंजाब की तरक्की की एक नई कहानी लिख रही है।” यह निश्चित तौर पर तारीफ के लायक है।

CM Bhagwant Mann की वजह से इस तरह पंजाब में दिख रहा विकास

यह सच है कि पंजाब में हर तरफ विकास का दौर देखा जा रहा है जहां शिक्षा के साथ-साथ शानदार खेल के मैदान, बेहतर सड़क, गली तक पर ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि वह अपना मनोरंजन कर सके। इसके साथ ही सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि उनका सफर आसान हो सके। हर तरफ राज्य में रफ्तार देखी जा रही है और यह सीएम भगवंत मान की बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिसकी तारीफ करते हुए जनता भी नहीं थकती है और हमेशा अपना भरोसा दिखाती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 5, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 5, 2026