CM Bhagwant Mann सरकार के कार्यों से गदगद हुआ युवा, गरीबों के लिए कैसे मसीहा बनी सरकार, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann सरकार लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता बता रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता बता रही है। राज्य सरकार का दावा है कि बीते कुछ वर्षों में शुरू की गई कई योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है।

सरकार विशेष रूप से युवाओं, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कई पहलें लागू करने की बात कह रही है। इसी बीच आप पंजाब ने एक युवा का वीडियो शेयर किया है। जिसमे सरकार की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। सबसे खास बात है कि विभाग हर क्षेत्र में राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

CM Bhagwant Mann के कार्यों से गदगद हुआ युवा

बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास और देखने को मिल रहा है। “आप पंजाब ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पारंपरिक सरकारों की आलोचनाओं के बावजूद, इस बहादुर व्यक्ति ने मान सरकार की खूबियों को उजागर किया!

उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों की बराबरी अकाली-कांग्रेसी नहीं कर सकते और हर हाल में पंजाब में मान सरकार फिर से सत्ता में आएगी”। वीडियो में युवा कहता हुआ नजर आ रहा है कि सीएम मान सरकार की अगुवाई में गरीब परिवार के बच्चों को रोजगार मिल रहा है।

गरीबों के लिए मसीहा बनी पंजाब सरकार

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने जनकल्याणकारी फैसलों और विकास कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जिससे युवाओं, किसानों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।

सरकार का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार उसकी प्राथमिकता रही है। रोजगार के मोर्चे पर भी सरकार का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न विभागों में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version