Bhagwant Mann सरकार की पहल से लोगों को मिल रही चिकित्सा सुविधा! AIIMS मोहाली से जालंधर, अमृतसर तक अलर्ट हुआ विभाग 

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहल से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसको लेकर अमृतसर से जालंधर, मोहाली तक अलर्ट है।

Bhagwant Mann: पंजाब का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च होने के बाद लगातार राज्य के लोगों को इसका लाभ उपलब्ध कराने की कवायद जारी है। सीएम भगवंत मान की सरकार इस खास योजना को लेकर बेहद गंभीर है। यही वजह है कि विभागीय मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समय-समय पर योजना को लेकर समीक्षा बैठख भी कर रहे हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने आज फिर बैठक के दौरान बताया कि एम्स मोहाली में इलाज के लिए पहुंच रहे लोगों को तत्काल सेहत कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्ड की मदद से लोग 10 लाख रुपए तक का सालाना हेल्थ कवर पा रहे हैं। मोहाली से चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर तक योजना का लाभ हाथों-हाथ मिल रहा है।   

सीएम Bhagwant Mann की सरकार की पहल से मिल रहा इलाज!

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की पहल से लोगों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। 22 जनवरी को इस योजना की शुरुआत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह लगातार योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विभाग से जुड़े विशेष रूप से प्रशिक्षित प्रतिनिधि पंजीकरण प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर रहे हैं।

पंजाब के सभी नागरिकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। इसी क्रम में भगवंत मान सरकार लगातार कैंप लगा कर हेल्थ कार्ड वितरित कर रही है। जन जागरुकता भी प्रसारित की जा रही है, ताकि लोग शीघ्र कैंप पर पहुंचकर अपना हेल्थ कार्ड हासिल कर लें। विषम परिस्थिति में ये कार्ड लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

मोहाली से जालंधर, अमृतसर तक अलर्ट हुआ विभाग 

स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होने के बाद विभाग मोहाली से चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर तक अलर्ट है। एम्स मोहाली में प्रशिक्षित लोगों की टीम बैठी है जो मौके पर ही कार्ड बनाकर उपचार सुविधाएं प्रदान कर रही है। इतना ही नहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी पहुंच कर लोगों का हेल्थ कार्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है और मुख्यमंत्री हेल्थ बीमा योजना को धरातल पर उतारने की कवायद जारी है।

Exit mobile version