---Advertisement---

‘ज्ञान का प्रकाश प्रदान…’ गुरु पूर्णिमा पर CM Bhagwant Mann ने राज्यवासियों को दी बधाई

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 29, 2026 2:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि ज्ञान का प्रकाश प्रदान कर जीवन को सही दिशा दिखाने का कार्य भी करते हैं। ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है,

जो गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गुरु अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से समाज को नई दिशा देते हैं तथा सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

CM Bhagwant Mann ने राज्यवासियों को दी बधाई

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सभी को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बधाई।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर, उन सभी महान हस्तियों के योगदान को नमन है जो मानवता को अज्ञानता के अंधेरे से निकालकर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं”। बता दें भारत में गुरु पूर्णिमा का काफी महत्तव है। सनातन धर्म गुरू का सबसे ऊंचा दर्जा माना गया है। क्योंकि गुरू ही ऐसे व्यक्ति है, जो सही दिशा दिखाते है। 

क्यों मनाई जाती है गुरू पूर्णिमा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाज्ञानी महर्षि कृष्णद्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था। जिन्हें वेद व्यास जी के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें महाभारत, श्रीमद् भागवत कथा, 18 पुराणों रचियता माना जाता है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु सेवा, सत्संग, जप, ध्यान और दान-पुण्य करने से ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दिन पूजा अर्चना की जाती है। वहीं इस शुभ दिन पर देश के कई बड़े नेताओं ने गुरू पूर्णिमा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 29, 2026

Shashi Tharoor

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026