---Advertisement---

शहीद सुखदेव जी की जयंती पर CM Bhagwant Mann ने बलिदान को बताया अद्वितीय, कहा ‘हमारी आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा’

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने शहीद सुखदेव जी की जयंती पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें याद करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं इस दौरान क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2026 1:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश की आजादी के लिए लड़ रहे प्रमुख क्रांतिकारी शहीद सुखदेव जी की जयंती हर साल 15 मई को मनाई जाती है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने पोस्ट के जरिए उन्हें याद किया। इस दौरान लोगों को खास संदेश देते हुए दिखे हैं। x चैनल से शेयर किए गए इस पोस्ट में महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि देते हुए आखिर सीएम भगवंत मान ने क्या कहा है आइए जानते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किया गया कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली है और वह हमेशा याद रखे जाएंगे।

CM Bhagwant Mann ने सुखदेव जी की जयंती पर दी बधाई

सुखदेव की एक तस्वीर को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने उन्हें उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नजर आए। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने लिखा, “महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव जी की जयंती के अवसर पर जिन्होंने देश की आजादी के लिए मुस्कुराते हुए फांसी का फंदा चुना था। हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। राष्ट्र के प्रति उनका जुनून और उनका बलिदान सदैव एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में हमारे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

महान क्रांतिकारी जिनका बलिदान नहीं भूल सकता भारत

शहीद सुखदेव जी की जयंती के मौके पर सीएम भगवंत मान ने जिस तरह से उन्हें याद किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बता दे कि शहीद सुखदेव का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। महान क्रांतिकारी जिन्होंने भगत सिंह और राजगुरु के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था और हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हो गए थे। मां भारती के अमर सपूत और महान क्रांतिकारी वीर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।निश्चित तौर पर उनका त्याग, साहस और राष्ट्र प्रेम सदैव प्रेरणादाई रहने वाला है। देश के महान हीरो की वजह से ही आज भारत स्वतंत्रत है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026