---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘आपका आने वाला वर्ष मंगलमय… नए साल के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: आज से नए साल की शुरूआत हो चुकी है। इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 1, 2026 12:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: आज से नए साल की शुरूआत हो चुकी है। पूरे देश में नए साल के धूमधाम से मचाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। नए साल के मौके पर पूरे देश में भारी धूम देखने को मिल रही है। पहाड़ो से लेकर प्रमुख मंदिर खचाखच भरे हुए है। अयोध्या से लेकर बनारस तक भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके अलावा पहाड़ो को भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटक नए साल का मजा ले रहे है। इसी बीच सीएम मान ने भी लोगों को बधाई दी है।

आपका आने वाला वर्ष मंगलमय हो – CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नए साल पर शुभकामनाएं देते हए लिखा कि “आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आने वाला वर्ष खुशियों और सफलता से भरा हो।

अपने कर्तव्य के रूप में, हमने बीते वर्ष 2025 में पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बच्चों को अच्छी शिक्षा और युवाओं को रोजगार प्रदान किया। हमने पंजाब के माथे से नशाखोरी और भ्रष्टाचार जैसे कलंकों को मिटाने के लिए कड़े कदम उठाए। इस पहल के तहत, विकास कार्य आने वाले नए वर्ष में भी इसी तरह जारी रहेंगे”।

नए साल पर अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

नए साल के अवसर पर आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देशवासियों को नए साल पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

ये नया साल देश के हर नागरिक के जीवन में खुशहाली, बेहतर अवसर और नई ऊर्जा लेकर आए। प्रभु आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सेहत और ख़ुशहाली बनाए रखें”। बता दें कि नए साल के अवसर पर पूरे देशभर में घूम मची हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026