---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 23, 2026 5:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पात्र लोगों तक पहुंचे और सरकारी धन का सही उपयोग हो। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि “मान सरकार के कार्यकाल में बेईमानों और भ्रष्टाचारियों को कोई राहत नहीं! स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी सजाओं का प्रावधान है।

जानकारी के मुताबिक 6 मरीज़ों के परिवारों से धोखे से वसूले गए पैसे वापस लिए गए हैं। गड़बड़ी में शामिल 14 अस्पतालों पर ₹78.67 लाख से ज़्यादा का जुर्माना लगाया गया है”।

मुख्यमंत्री सेहत कार्य योजना के तहत लाखों लोगों को हुआ फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “पहली योजना, जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी का इलाज हो रहा है। अब तक 733 कैंसर मरीज़ों को मुफ़्त इलाज मिल चुका है। समय पर इलाज से जानें बच रही हैं। लोगों को इलाज के लिए कर्ज़ लेने की चिंता से भी मुक्ति मिली है।
50.30 लाख लोगों ने अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड हासिल किया है। 5.12 लाख लोगों ने अलग-अलग बीमारियों के लिए कैशलेस इलाज का फ़ायदा उठाया है। अब तक लोगों को इलाज के लिए कुल ₹914 करोड़ मिले हैं। फ़ायदा उठाने वालों में 52% महिलाएं हैं और 68% ग्रामीण आबादी से हैं“।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 23, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 23, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 23, 2026