CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य को लेकर एक अलग ही क्रांति मान सरकार में देखा जा रहा है जहां आम आदमी क्लीनिक में हेल्थ सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सरकार ने उनके घर के पास क्लीनिक बनाए हैं। यह उनके लिए किसी सौगात से कम नहीं है। फ्री चेकअप से लेकर इलाज और दवाइयां प्रदान की जा रही है। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पंजाब में तरक्की देखी जा रही है। जिस तरह से मेडिकल सुविधाएं लोगों को मिल रही है यह सरकार की सफलता को बताने के लिए काफी है।
किन सुविधाओं से पंजाब में दिख रहा है क्रांति
ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੋਰ ਨੇੜੇ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨੇੜੇ ਮੁਫ਼ਤ ਜਾਂਚ, ਇਲਾਜ ਅਤੇ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਉਣਾ ਸੁਖਾਲਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਹਰ ਪੰਜਾਬੀ ਤੱਕ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਹੁੰਚ ਵਿੱਚ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਾ ਹੈ।
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) October 16, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक पंजाब में हेल्थ सर्विसेज़ को लोगों के और करीब ला रहे हैं। इनके ज़रिए लोगों को उनके घरों के पास ही फ्री चेक-अप, इलाज और दवाइयां मिल रही हैं, जिससे समय पर इलाज मिलना आसान हो गया है। न सिर्फ पंजाब में लोगों के घर के पास स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है बल्कि उनका फ्री ट्रीटमेंट जांच से लेकर दवाइयां उपलब्ध कराने में सरकार पीछे नहीं है।
क्या है हेल्थ सुविधाओं को लेकर CM Bhagwant Mann का लक्ष्य
इसके अलावा सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा है, “मान सरकार का मकसद हर पंजाबी को अच्छी हेल्थ सुविधाएं देना और यह पक्का करना है कि हेल्थ सर्विसेज़ सभी को आसानी से मिल सकें।” स्वास्थ्य की सुविधा पंजाब के लोगों को हर संभव मिल सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास किया जाता है। इसके अलावा सीएम भगवंत मान की तरफ से लोगों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की गई है जहां बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज आसान हो गया है।
पंजाब के लोगों को पैसे की कमी और गरीबी की वजह से चिकित्सा ना रुक सके और उनका इलाज प्रभावित न हो इसका ध्यान सरकार की तरफ से रखा जा रहा है।







