---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का ऐतिहासिक फैसला, मेरी रसोई योजना के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगी गेहूं के साथ अन्य राशन सामग्री; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर तरफ राज्य के लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 25, 2026 4:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: राज्य के लोगों को के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर तरफ राज्य के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने पहली बार बड़े स्तर पर खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती देने के इरादे से ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘मेरी रसोई’ योजना की शुरुआत का ऐलान किया। माना जा रहा है कि इस योजना के तहत करीब 40 लाख ब्लू कार्ड धारकों को परिवारों के लिए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करेगी।

CM Bhagwant Mann के ऐलान लाखों परिवारों को होगा फायदा

दरअसल हाल ही में हुए कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि गेहूं के साथ पंजाब सरकार ब्लू कार्ड धारकों को गेहूं के साथ गुणवत्तापूर्ण राशन सामग्री भी उपलब्ध कराएगी। दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल होगा। ये फूड किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत योग्य लाभार्थियों को पहले वितरित की जा रही गेहूं से अलग तौर पर प्रदान की जाएंगी। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि किट में रोजमर्रा की सभी जरूरी चीजें उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई है।

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्यवासियों को मिल रही है विशेष सुविधाएं

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्यवासियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिल रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो राज्य के लिए मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड योजनाओं की शुरूआत की गई है, जिसके तहत 10 लाख रूपये तक किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कैशलेश इलाज किया जा सकेगा। इसके साथ ही लाखों परिवारों को गेहूं के साथ अन्य खाने पीने की चीजें फ्री में दी जाएंगी। साथ ही नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस भी मिलकर विशेष अभियान चल रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 25, 2026

Punjab News

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Bill Gates

फ़रवरी 25, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 25, 2026