---Advertisement---

पानी की रॉयल्टी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे CM Bhagwant Mann! चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साझा की अग्रिम रणनीति

CM Bhagwant Mann ने आज चंडीगढ़ स्थित रिहायश पर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पानी की रॉयल्टी से जुड़ा मुद्दा उठाया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कोर्ट तक इसकी लड़ाई जारी रखेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 20, 2026 1:13 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में आज फिर सीएम मान की एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पानी की रॉयल्टी पर अपने अग्रिम रणनीति की जानकारी दी है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब सरकार राजस्थान से पानी की रॉयल्टी हासिल करने के लिए कोर्ट का सहारा लेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस मसले को लेकर कोर्ट जाएगी। राजस्थान सरकार को जो कुछ कहना है, वे कोर्ट के समक्ष जाकर कहें। हम अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने का काम करेंगे।

राजधानी चंडीगढ़ में CM Bhagwant Mann की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस! 

पंजाब सीएम के चंडीगढ़ स्थित रिहायश पर आज फिर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भगवंत मान ने मुखरता के साथ राजस्थान से पानी की रॉयल्टी की वसूली का मुद्दा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार इस मसले को लेकर कोर्ट का रुख करेगी। पंजाब सरकार पानी की रॉयल्टी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा है कि चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की है। हालांकि, बाद में वो सारी बात कबूल लेता है। मुख्यमंत्री की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने चंडीगढ़ से जयपुर तक का सियासी पारा चढ़ा दिया है।

पानी की रॉयल्टी को लेकर छिड़ी जुबानी जंग!

दरअसल, राजस्थान और पंजाब सरकार में पानी की रॉयल्टी को लेकर जुबानी जंग सी छिड़ी है। सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों पीसी के दौरान राजस्थान पर 1960 से अब तक पानी के बदले भुगतान न करने का आरोप लगाया था।1920 में बीकानेर रियासत और पंजाब के बीच हुए समझौते का जिक्र कर सीएम भगवंत मान ने राजस्थान से 1960 से लगातार बकाया चल रहे रॉयल्टी देने की बात कही है। आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान को 1.44 लाख करोड़ देने है जिसे वो नकार रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026