---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पहल से 10 लाख तक का कैशलेस इलाज हुआ संभव, जानें फ्री स्कीम का लुत्फ उठाने के लिए क्या करें

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों का स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने के लिए मान सरकार सेहत कार्ड का आप भी लुत्फ उठा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको क्या करना होगा। आइए जानते हैं कैसे फ्री में आप अपना और अपने परिवार का इलाज करवा सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2026 5:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए सरकार की तरफ से कई अहम पहल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को सही इलाज मिल सके और जहां तक हो सके फ्री में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके। सीएम भगवंत मान लगातार राज्य के लिए काम कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड को लेकर लोगों को जागरूक करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं इसका फायदा हर किसी को मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। आइए जानते हैं कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann की पहल से लोगों को मिल रहा 10 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं

हरपाल सिंह चीमा ने सीएम भगवंत मान का एक वीडियो शेयर किया जहां वह स्वास्थ्य कार्ड को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। आपका सेहत कार्ड उन लोगों के लिए है जो किसी वजह से अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इसे लेकर कैबिनेट मिनिस्टर ने लिखा, “मान सरकार का हेल्थ कार्ड हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में एक अहम पहल है जिसके जरिए 10 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सभी उम्र के लोगों को इलाज का भरोसा मिल रहा है।”

सीएम मान का स्वास्थ्य को लेकर क्या है खास योजना

इसके साथ यह भी कहा गया कि “सीएम भगवंत मान की तरफ से आप का सेहत कार्ड हर किसी के लिए फायदेमंद है और ऐसे में आप भी अपना हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं।” आप इस योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। बता दे कि सीएम भगवंत मान सरकार की पहल से हर परिवार को सालाना 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है और यह सीएम भगवंत मन की तरफ से अहम पहल है। जहां अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज को अपनी जेब से एक भी पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगा।

सीएम भगवंत मान के इस पहल से मेडिकल, प्रोसीजर, सर्जरी और गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो सका है जहां पंजाब के लोग 900 से अधिक सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इस कार्ड के जरिए इलाज करवा सकते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 27, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 27, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 27, 2026

S Jaishankar

सितम्बर 27, 2026

हरपाल सिंह चीमा

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026