CM Bhagwant Mann की पहल से निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया ने हजारों युवाओं का जगाया भरोसा, सिफारिश नहीं योग्यता बनेगी सरकारी नौकरी पाने में पहचान

CM Bhagwant Mann: मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब में अब सिफारिश पर नौकरियां नहीं मिल रही है और इसे लेकर नियुक्ति पत्र पाने वाले युवक-युवतियों ने सीएम का शुक्रिया अदा किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सरकार लगातार लोगों के हित में फैसला लेती है और अपने हर काम को जमीनी स्तर पर करने में यकीन करती है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब में अब नौकरियां सिफारिश के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर दी जा रही है। निश्चित तौर पर यह उन सभी युवाओं की भविष्य के लिए एक विशेष कदम है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान के द्वारा किस कदम ने हजारों युवाओं के मन में भरोसा जगाया है कि वह अपने दम पर नौकरी पा सकते हैं।

CM Bhagwant Mann की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से हजारों लोगों की जागी उम्मीद

कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने इस वीडियो को पोस्ट किया है जहां एक लड़की यह बताती हुई नजर आती है की मान सरकार की वजह से वह अपने घर में पहली ऐसी लड़की बन पाई है जिसे सरकारी नौकरी मिली है। यह इसके लिए सीएम मान का धन्यवाद देती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि “पंजाब में अब नौकरी सिफ़ारिश के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर दी जा रही है। मत्स्य पालन विभाग में नियुक्ति पत्र पाने वाली एक युवती ने कहा कि सरकार की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया ने उसके जैसे हजारों युवाओं के मन में भरोसा जगाया है।”

सिफारिश प्रक्रिया खत्म होने से जरूरतमंद और टैलेंट को मिल रही नौकरी

इसके साथ ही आप पंजाब ने सीएम भगवंत मान के नौकरियों में सिफारिश खत्म करने वाले कदम को लेकर कहा कि इस पहल के लिए लड़की ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की नौकरी पाने को लेकर कहा कि वह पहली फैमिली मेंबर है जिसे सरकारी जॉब मिला। उन्होंने बताया है कि यह इस वजह से संभव हो सका क्योंकि अब सिफारिश पर नौकरियां नहीं मिलती है।

गौरतलब है कि जबसे पंजाब में भगवंत मान सरकार बनी है तब से सिफारिश के दम पर नौकरी ना मिले इस बात का ख्याल रखा जा रहा है। इसके साथी टैलेंट और योग्यता को तवज्जो दिया जा रहा है।

 

 

Exit mobile version