---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पहल से ‘खेतों के अफसर’ बने किसान, मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा से पंजाब में आया नया दौर

CM Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान की पहल से कृषि सुधार में जबरदस्त खुशहाली आई है और यह बड़ा कदम बताया जा रहा है क्योंकि इससे नहर का पानी और बिजली किसानों को मिल रहा है। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2026 5:00 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: आजादी के बाद पंजाब के जिन खेतों में पानी नहीं पहुंच सका था वहां मुख्यमंत्री की पहल से यह किया गया और अब लोगों को मुफ्त बिजली और नहर का पानी मिल रहा है। जाहिर तौर पर पंजाब के किसानों के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से लिया गया यह फैसला खास सौगात से कम नहीं है जो उनकी तरक्की के लिए बड़ी मदद है। वह किसान जिनकी आय का जरिया ही उनका खेत था और पानी के साथ बिजली की वजह से उसे फायदा नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए सीएम भगवंत मान ने नहरों का पानी खेतों तक पहुंचाने का काम किया और यह वाकई सराहनीय है।

कैसे किसानों के लिए हितैषी बने सीएम भगवंत मान

आप पंजाब ने वीडियो के साथ लिखा, “खेतों के लिए मुफ़्त बिजली और नहर का पानी मान सरकार की तरफ़ से किसानों को दिए गए ऐसे तोहफ़े हैं, जिन्होंने उन्हें खेती का अफ़सर बना दिया है। खेती की बेहतरी के लिए ये कोशिशें पंजाब की खुशहाली की तरफ़ एक बड़ा कदम हैं।” पंजाब किसानों का राज्य है और खेती में सरकार के द्वारा की गई ये पहल वाकई सराहनीय है क्योंकि इसस हजारों किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली है।

CM Bhagwant Mann की वजह से खेत के अफसर इस तरह बने किसान

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से खेतों की सिंचाई के लिए मिल रहे बिना किसी रूकावट के मुफ्त बिजली को लेकर सीएम भगवंत मान की तारीफ किसान कर रहे हैं। वहीं नहरों का पानी सीधे खेतों तक पहुंचाया जा रहा है जिससे भूजल पर निर्भरता कम हो गई है। यह जाहिर तौर पर किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काफी अहम है क्योंकि पहले देर रात तक बिजली का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब सुबह 9 बजे किसान खेत जाते हैं और 5 बजे वापस लौट जाते हैं। सीएम भगवंत सरकार का मानना है कि कृषि सुधार ही पंजाब की आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 August 2026

अगस्त 17, 2026

Jharkhand News

अगस्त 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 17, 2026