CM Bhagwant Mann: युवाओं की तरक्की को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार इस बात का खास ख्याल रख रही है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा नौकरी प्रदान की जा सके। हर मामले में निष्पक्ष नौकरी दी जा सके और युवाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारी को खत्म कर सके। यही सीएम भगवंत मान का लक्ष्य है और यही वजह है कि उनकी सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। पंजाब को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास में मान सरकार ने 70000 युवाओं को नौकरी प्रदान किया है। सीएम भगवंत मान का खास पहल क्या है जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जरूरी है।
सीएम भगवंत मान ने पारदर्शी तरीके से युवाओं को बनाया आत्मनिर्भर
ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਰੁਜ਼ਗਾਰ, ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ’ਤੇ ਮਾਣ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਨਵੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ!
70 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀਆਂ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਦੇ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਤਮ-ਨਿਰਭਰ ਬਣਾਉਣ ਵੱਲ ਲਗਾਤਾਰ ਕਦਮ ਵਧਾ ਰਹੇ ਹਾਂ। https://t.co/LzUtF6bIYj— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) October 13, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने इसे लेकर लिखा कि “युवाओं के हाथों में रोजगार, माता-पिता के चेहरों पर गर्व और पंजाब के भविष्य के लिए नई उम्मीदें! हम पारदर्शी तरीके से 70 हजार से ज़्यादा सरकारी नौकरियां देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहे हैं।” सीएम भगवंत मान के पहल के मुताबिक युवाओं को न सिर्फ नौकरियों देना है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है ताकि पंजाब के भविष्य को नई उम्मीदें मिल सके और इसके लिए बेरोजगारी को खत्म करना सबसे ज्यादा जरूरी माना जा रहा है।
CM Bhagwant Mann की तरफ से नौकरी की दी जा रही क्यों सौगात
इसके साथ ही अगर सीएम भगवंत मान की बात करें तो उनके मुताबिक मकसद पंजाब के युवाओं को नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि ‘नौकरी देने वाला’ बनाना है। शिक्षा और खेल पंजाब के सुनहरे भविष्य की चाबी हैं। यह सच है कि सीएम भगवंत मान की पहल से ना सिर्फ राज्य में बेरोजगारी को खत्म किया जा रहा है बल्कि इस बात का हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि बिजनेस के क्षेत्र में भी युवा तरक्की करें और बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें। उन्हें न सिर्फ नौकरी मिले बल्कि वह खुद नौकरी देने के लिए आगे बढें। पंजाब को विकास की दिशा में अग्रसर करने के लिए काफी है।







