युवाओं को पंजाब में ही रोजगार देने के लिए CM Bhagwant Mann की बड़ी पहल, जानिए क्या है 2 नए लॉन्च पोर्टल का उद्देश्य

CM Bhagwant Mann: रोजगार के क्षेत्र में एक जबरदस्त क्रांति की पहल से दो मॉड्यूल को लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं कैसे युवाओं को फायदा हो सकता है। इसके साथ ही राज्य में विकास का दौर देखा जा सकता है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों को रोजगार की तलाश में किसी और राज्य में जाकर ना रहना पड़े। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास जारी है और ऐसे में दो पोर्टल लॉन्च किए गए हैं। यह निश्चित तौर पर युवाओं के लिए एक बड़ी पहल से कम नहीं है। सीएम भगवंत मान की पहल से पिछले 4 सालों में पंजाब में एक जबरदस्त क्रांति रोजगार के क्षेत्र में आया है और ऐसे में करोड़ों का इन्वेस्टमेंट मिला है। आइए जानते हैं दो बड़े पोर्टल को लॉन्च करते हुए सीएम भगवंत मान की तरफ से क्या कहा गया है और कैसे युवाओं को इससे फायदा हो सकता है।

हुनर पंजाब के पीछे क्या है खास पहल

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “पिछले 4 सालों में पंजाब में 1.89 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट आया है, जिससे 6.31 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं… इन्वेस्टर्स का यह भरोसा बनाए रखने के लिए आज दो बड़े पोर्टल लॉन्च किए गए हैं… राज्य के युवाओं को घर के पास रोज़गार और इंडस्ट्री को स्किल्ड वर्कर देने के लिए ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल लॉन्च किया गया है।

फाइनेंशियल इंसेंटिव मॉड्यूल का जानें उद्देश्य

वहीं सीएम भगवंत मान के मुताबिक इसके साथ ही इन्वेस्टर्स को मिलने वाली सुविधाओं की ट्रांसपेरेंट जानकारी देने के लिए ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ का ‘फाइनेंशियल इंसेंटिव मॉड्यूल’ (पासबुक) लॉन्च किया गया है… हमारा मकसद पंजाब के युवाओं को अपने ही राज्य में रोज़गार देकर पंजाब को फिर से रंगीन बनाना है…क्रांति ज़िंदाबाद!” रोजगार की दिशा में यह अद्भुत क्रांति है।

CM Bhagwant Mann का राज्य के विकास को लेकर मकसद

फाइनेंशियल इंसेंटिव मॉड्यूल के साथ-साथ हुनर पंजाब पोर्टल को लॉन्च करने का मकसद सिर्फ सीएम भगवंत मान का इतना है कि वह युवाओं को पंजाब में ही नौकरी दे सके। इसका राज्य की समृद्धि और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका देखा जा सकता है। यह निश्चित तौर पर सरकार की एक बड़ी सफलता को दिखाने के लिए काफी है और जाहिर तौर पर इससे युवाओं को भी फायदा होगा।

 

 

Exit mobile version