क्या देश में लग गई है इमरजेंसी! जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हजारों कार्यकर्ता और छात्र हिरासत में, Abhijeet Dipke बोले ‘डरते नहीं हैं…’

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को होने वाले जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार विवाद जारी है। वहीं इस सब के बीच को हजारों कार्यकर्ताओं और छात्रों को हिरासत में लिया गया है। इसे लेकर आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Abhijeet Dipke

Photo Credit- Google Abhijeet Dipke

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। इससे पहले एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है। रिपोर्ट की माने तो पुणे से दिल्ली आ रहे AISF छात्रों को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा इटारसी में हिरासत में लिया गया है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान, प्रवक्ता सौरभ दास और अन्य कार्यकर्ताओं सहित देश भर में लगभग 10,000 लोगों को पकड़े जाने के बारे में बात करते हुए अभिजीत दीपके ने प्रशासन से न सिर्फ सवाल उठाया बल्कि देश में इमरजेंसी जैसी स्थिति का जिक्र किया। जानिए नेता बिफरे दिखे।

क्यों Abhijeet Dipke विपक्ष के साथ कर रहे प्रदर्शन

दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग और सरकार ने मिलकर मतदाता सूची से बहुत से लोगों को गलत तरीके से हटाया है। SIR में धांधली को लेकर उनका गुस्सा दिख रहा है और इसी की वजह से वे 10 अक्टूबर को एक बड़े प्रदर्शन करने वाले हैं। जहां आरोप है कि कई जिंदा लोगों को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है जो लोकतंत्र और जनता के अधिकार के खिलाफ है।

क्या है प्रदर्शन का असली मतलब

कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके का कहना है कि सरकार विरोध की आवाज को दबाना चाहती है और ऐसे में इमरजेंसी जैसा माहौल देश में बना रही है। जब बेंगलुरु और मुंबई में शांति प्रदर्शन हो रहा है तो दिल्ली में क्यों नहीं। उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी प्रकार से देश को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है बल्कि जनता को उनके अधिकार दिलाने के लिए है।

अभिजीत दीपके ने दिया प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान

अभिजीत दीपके नहीं से लेकर x प्लेटफार्म पर कहा कि “10 अक्टूबर को होने वाले हमारे विरोध प्रदर्शन से पहले, BJP सरकार ने देश भर में हज़ारों युवाओं को हिरासत में लिया है। मोदी, यह डराने-धमकाने की कोशिश काम नहीं आएगी। देश के युवा अब आपसे डरते नहीं हैं। मैं कल दिल्ली पहुंच जाऊंगा और चाहे कुछ भी हो जाए, जंतर-मंतर तक मार्च करूंगा।”

ऐसे में 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर लोगों की नजरे रहने वाली है।

 

 

Exit mobile version