---Advertisement---

‘जहां पुलिस रोकेगी वहीं बनेगा जंतर-मंतर…’ Gyanesh Kumar के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का आक्रोश, जानें अभिजीत दीपके का 10 अक्टूबर का प्लान

Gyanesh Kumar: गांधी जयंती के बाद एक बार फिर नए सिरे से कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त को कुर्सी से हिलाने की तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स जो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2026 11:48 पूर्वाह्न

Gyanesh Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सब के बीच कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से जंतर मंतर 2.0 आंदोलन की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान अभिजीत दीपके ने x प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करके इसे लेकर सचेत किया है। उन्होंने हिदायत दी है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए आखिर कॉकरोच जनता पार्टी की क्या प्लानिंग है। जानते हैं पूरी खबर जहां बीते दिन गांधी जयंती के मौके पर इसे लेकर पहले ही विरोध किया गया।

Gyanesh Kumar के खिलाफ अभिजीत दीपके ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “यदि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो पूरे भारत से कॉकरोच दिल्ली तक मार्च करेंगे और 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करेगी तो जहां भी वो हमें रोकेगी वो हमारा जंतर-मंतर बन जाएगा। हमारा शांतिपूर्ण आंदोलन होगा. हम महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलेंगे. यह सरकार और दिल्ली पुलिस पर निर्भर है कि वे शांतिपूर्ण विरोध के हमारे अधिकार का सम्मान करते हैं या 20 जुलाई को हमने जो क्रूरता देखी, उसे दोहराते हैं। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी नेता ने कहा यह हमारे लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव चाहने वाले प्रत्येक नागरिक को इसमें शामिल होना चाहिए।

 

गांंधी जयंती पर प्रदर्शन का क्या निकला अंजाम

2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस सख्त नजर आई और नेताओं के साथ-साथ छात्रों की गिरफ्तारी देखने को मिली। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में 163 लागू किया गया था और आसपास लोगों की भीड़ जमा होने पर रोक लगा था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। अब अगले प्रदर्शन पर क्या होता है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 3, 2026

Punjab News

अक्टूबर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 2, 2026

Rashifal 3 October 2026

अक्टूबर 2, 2026