---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर, 350 से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है और कमी देखी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 14, 2026 2:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम भी लग चुकी है। सबसे खास बात है कि हर रोज बड़ी संख्या में छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तारी भी की जा रही है। इसके अलावा नशे को लेकर भी  पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 630 रेड की गईं। 353 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

9 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 4 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 60,354 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

पंजाब के CM Bhagwant Mann नशे और अपराध को लेकर काफी सक्रिय है। उनके निर्देशों का ही असर है कि राज्य में नशे और अपराध को लेकर काफी हद तक कमी देखी जा रही है। अगर नशे की बात करें तो हर रोज बड़ी संख्या में छापेमारी की जा रही जिसमे नशीले पदार्थ और ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

इसके साथ ही बॉर्डर  पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सीएम मान की अगुवाई में राज्य लगातार विकास की और अग्रसर है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 14, 2026

Rahul Gandhi

अगस्त 14, 2026

CJI SuryaKant

अगस्त 14, 2026

Independence Day 2026

अगस्त 14, 2026

Rashifal 14 August 2026 

अगस्त 13, 2026