---Advertisement---

पंजाब में शांति बनाने के लिए CM Bhagwant Mann कर रहे गैंगस्टर नेटवर्क का सफाया, पुलिस के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए लगातार अडिग सरकार की पुलिस की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे एक बार फिर पुलिस के हाथ सफलता लगी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2026 12:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर के अपराध की वजह से पंजाब की शांति भंग ना हो सके इसके लिए लगातार पुलिस मान सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। ऐसे में गैंगस्टर ते वार को लेकर लगातार एक्शन जारी है। वहीं इस सबके बीच गैंगस्टर ते वार के 243 दिन सीएम भगवंत मान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां देखा जा सकता है कि कैसे शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की तरफ से उन्हें बख्शा नहीं जा रहा है। एजीटीएफ पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर का खात्मा पंजाब से करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और यह कहीं ना कहीं सरकार की सफलता को भी बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

कैसे पंजाब पुलिस ने कसा अपराधियों पर शिकंजा

पंजाब पुलिस ने x सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “AGTF पंजाब के साथ मिलकर, गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। इसके लिए राज्य भर में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड की गईं।” जाहिर तौर पर टारगेटेड एरिया में रेड किया गया और वहां से अपराधियों को दबोच कर निकाला गया है।”

अब तक कितने अपराधी हुए हैं गिरफ्तार

वहीं सीएम भगवंत मान की पुलिस ने यह भी बताया कि 548 जगह पर छापे मारे गए जहां 262 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ 4 घोषित अपराधी पर भी शिकंजा कसा गया है जिसके लिए पुलिस लंबे समय से खोजबीन में जुटी हुई थी।इसके साथ ही, कैंपेन शुरू होने के बाद से कुल 72,311 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही है CM Bhagwant Mann की पुलिस

पंजाब के लोगों की सुरक्षा की पूरी गारंटी सीएम भगवंत मान के साथ-साथ पुलिस भी लेती है। ऐसे में गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इतना ही नहीं सरकार के साथ-साथ जनता भी इसमें समर्थन दे रही है और गुमनाम रूप से गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की जानकारी दे रही है जो वाकई काफी सराहनीय है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026