---Advertisement---

भारतीय टीम के चमकते सितारे Abhishek Sharma के मुरीद हुए CM Bhagwant Mann! इस खास उपलब्धि के लिए दी आकाश भर बधाई

भारतीय क्रिकेटर Abhishek Sharma टी20 में शीर्ष स्थान पर पहुंचकर नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास उपलब्धि के लिए CM Bhagwant Mann ने अभिषेक शर्मा के नाम बधाई संदेश जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 31, 2025 11:22 पूर्वाह्न

Abhishek Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Sharma: क्रिकेट जगत की दुनिया में अभिषेक शर्मा का नाम बेहद तेजी से उछला है। भारतीय टीम के इस चमकते सितारे को आज दुनिया सलाम कर रही है। इसी फेहरिस्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के नाम खास संदेश जारी किया है। ICC की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक अभिषेक शर्मा टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। 829 प्वाइंट के साथ Abhishek Sharma ने अपने प्रतिद्वंदी ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा है और ये उपलब्धि हासिल की है। अमृतसर से आने वाले अभिषेक शर्मा को इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की ओर से भी खूब सराहना मिली है।

क्रिकेटर Abhishek Sharma के नाम सीएम Bhagwant Mann का बधाई संदेश!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पल को देश-दुनिया के साथ पंजाब के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया है।

अभिषेक शर्मा की खास उपलब्धि पर सीएम मान लिखते हैं कि “पंजाब के लिए गर्व की बात है कि आज हर खेल में पंजाब के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। अमृतसर साहिब के अभिषेक शर्मा ने हाल ही में जारी हुई ICC T20 की बल्लेबाज़ों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए अभिषेक को बधाई। साथ ही भारतीय टीम के दो अन्य खिलाड़ियों, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी इस सूची में जगह बनाने पर शुभकामनाएं।” क्रिकेटर Abhishek Sharma के नाम सीएम मान का ये संदेश क्रीडा जगत में उनकी दिलचस्पी को दर्शाता है।

ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ अभिषेक शर्मा ने मारी बाजी

आईसीसी टी20 रैंकिंग में 829 प्वाइंट हासिल कर अभिषेक शर्मा टी20 के नंबर 1 बैटर बन गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने अस्ट्रेलियाई बैटर ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा है जो 814 प्वाइंट के साथ नंबर दो पर हैं। उनके ठीक बाद एक और भारतीय बैटर तिलक वर्मा 804 प्वाइंट के साथ नंबर तीन पर आ गए हैं। वहीं फिल साल्ट और जॉस बटलर के बाद नंबर छ: पर सूर्य कुमार यादव बने हुए हैं। इस पूरे सूची में क्रिकेटर Abhishek Sharma का शीर्ष पर जाना उनकी धाकड़ परफॉर्मेंस और शैली को दर्शाता है। साउथ अफ्रिया और इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने जो पारियां खेली हैं, वो उनकी काबीलियत को दर्शाता है और उन्हें टी20 फॉर्मेट का नंबर 1 बल्लेबाज बनाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026