---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने कादियान के लोगों को दिया बड़ा तोहफा, सड़कों का होगा नवीनीकरण, क्षेत्रवासियों को ऐसे पहुंचेगा फायद; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री गुरदासपुर के हलका कादियां पहुंचे, जहां उन्होंने नई रफ्तार देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 10, 2026 6:17 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री गुरदासपुर के हलका कादियां पहुंचे, जहां उन्होंने नई रफ्तार देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया। जिससे क्षेत्रवासियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। 168.44 करोड़ रुपये की 237 लिंक रोड परियोजना की आधारशिला रखी गई। कहनुवान में 9 आधुनिक उपखंड बनाए जाएंगे। इस क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann ने कादियान के लोगों को दिया बड़ा तोहफा

CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज सीमावर्ती ज़िला गुरदासपुर के हलका कादियां में ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया। यहाँ 168 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से 237 ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण परियोजना का नींव पत्थर रखा।

इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 497 KM लंबी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएँ मजबूत होंगी और लोगों की दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। पंजाब के गाँवों को मजबूत बुनियादी ढांचे से जोड़ने, लोगों का जीवन आसान बनाने और राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है”।

क्षेत्रवासियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

सीएम मान ने आगे बताया कि “लंबे समय से इलाके की कई सड़कों की हालत बेहद खराब थी, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस परियोजना के पूरा होने के बाद ना केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

पिछली सरकारों ने वर्षों तक ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को विकास से वंचित रखा, लेकिन हम सच्ची नीयत से जनसेवा करते हुए पंजाब के हर कोने तक विकास पहुँचाने के लिए काम कर रहे हैं”।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-Deal

जून 16, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026