---Advertisement---

सतौज में रखी गई अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई ढांचे के नींव! CM Bhagwant Mann की पहल से संवरेगी तस्वीर, हादसों पर ऐसे लगेगा विराम

CM Bhagwant Mann ने आज संगरूर के सतौज में अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई ढांचे की नींव रखी है। इससे इलाके की तस्वीर संवरेगी और तमाम तरह के हादसों पर विराम लगेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2026 12:49 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की तस्वीर बदलने के लिए शासन स्तर से प्रयासों का दौर जारी है। कृषि से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग समेत अन्य तमाम विभागों में कुशल नीतियों के माध्यम से तस्वीर बदली जा रही है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की कोशिश है कि इन नीतियों से जनता लाभान्वित हो। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आज संगरूर के सतौज पहुंचे। यहां सीएम भगवंत मान ने आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई ढांचे के नींव रखी है। इससे जहां एक ओर इलाके की तस्वीर संवरेगी, वहीं दूसरी ओर तार से होने वाले हादसों पर विराम लगेगा।

CM Bhagwant Mann की पहल से संवरेगी तस्वीर!

पंजाब सीएम ने आज संगरूर के सतौज में अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई ढांचे की नींव का पत्थर रखा है।

इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई हैं। मुख्यमंत्री का सतौज से खास जुड़ाव रहा है। इसी क्रम में उन्होंने यहां बिजली सप्लाई ढांचे के नींव पत्थर रखने की पहल की है। इसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा। बड़े पैमाने पर लोग पंजाब सरकार की इस पहल का लाभ उठा सकेंगे। इस परियोजना के लिए 8 करोड़ रुपए की लागत लगने का अनुमान है। इसके तहत बिजली का तार जमीन के नीचे डाला जा रहा है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई परियोजना से हादसों पर लगेगा विराम!

संगरूर के सजौत में जिस दिन अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई परियोजना पूर्ण हो जाएगी। ये लोगों के लिए बेहद राहत भरी बात होगी। अमूमन बिजली के तार गिरने या किसी वस्तु से टकराने पर हादसे की खबर सामने आते हैं। बिजली की तारों की स्पार्किंग से फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। आगजनी की घटनाएं लोगों को परेशान करती हैं। यही वजह है कि अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई परियोजना को बेहद अहम माना जा रहा है। निकट भविष्य में इसका लाभ नजर आएगा। इससे लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। इन हादसों पर विराम लगेगा और सुविधाओं का विस्तार होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 5 July 2026

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 4, 2026