---Advertisement---

आप सुप्रीमो की उपस्थिति में CM Bhagwant Mann का बड़ा कदम! Easy Jamabandi Portal लॉन्च होने से बदलेगी तस्वीर, NRIs को भी होगा फायदा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आज आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में Easy Jamabandi Portal लॉन्च किया है। मान सरकार का दावा है कि इस कदम से लोगों को राहत मिलेगी और उनका काम आसानी से निपट सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2025 3:41 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: ग्रामीण इलाके तक को प्रशासनिक मुख्यालयों से जोड़ रही भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम मान ने आज AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में ‘इजी जमाबंदी पोर्टल’ लॉन्च किया है। मान सरकार का दावा है कि इस कदम से अफसरशाही पर लगाम लगेगा। इस एक कदम से लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और समय की बचत होगी। पंजाब सीएम Bhagwant Mann ने इजी जमाबंदी पोर्टल लॉन्च करते वक्त इससे जुड़ी ब्रीफिंग साझा की है। उनका कहना है कि Easy Jamabandi Portal की मदद से रजिस्ट्री आसान हो सकेगी। सरकार द्वारा एक ड्राफ्टेड पेपर मेल जाएगा, जिसमें खुद रजिस्ट्री लिखी जा सकेगी। NRIs भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और विदेश में बैठे-बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना काम निपटा सकेंगे।

अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में सीएम Bhagwant Mann ने लॉन्च किया खास पोर्टल!

पंजाब सीएम ने आज जनहित से जुड़ा एक बड़ा कदम उठाते हुए Easy Jamabandi Portal लॉन्च कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर कहा है कि “अब उर्दू भाषा में रजिस्ट्री नहीं बल्कि अपनी आसान भाषा में लिखकर रजिस्ट्री करवाई जा सकेगी। जिसमें किसी तरह का भ्रष्टाचार होने की गुंजाइश नहीं होगी। तहसीलों के साथ-साथ सब तहसीलों को एयर कंडीशनर बनाने के साथ ही बढ़िया सुविधा प्रदान करवाने का काम जारी है।” सीएम Bhagwant Mann ने कहा है कि लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए आगे भी चीजें बेहतर करने का काम जारी रहेगा। नए सुविधा के तहत मान सरकार सरकार द्वारा एक ड्राफ्टेड पेपर मेल जाएगा, जिसमें खुद रजिस्ट्री लिखी जा सकेगी। किसी भी तहसील में जाकर लोग अपनी रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इससे जिस तहसीलदार के पास ज्यादा रजिस्ट्री होगी, उससे स्पष्ट होगा कि उसका व्यवहार लोगों के साथ ठीक है।

सीएम भगवंत मान की नई मुहिम से NRIs को भी होगा फायदा!

सुर्खियां बटोर रहे ‘इजी जमाबंदी पोर्टल’ के लॉन्च होने से स्थानीय लोगों के साथ NRIs को भी फायदा होगा। Bhagwant Mann सरकार की नई नीतियों के तहत अब एनआरआई लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे ही इंतकाल करवाने की सुविधा मिल जाएगी। इससे उन्हें विदेश से घर नहीं आना पड़ेगा और कीमती वक्त की बचत हो सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026