CM Bhagwant Mann: लुधियाना में आज सड़कों पर सुरक्षा चाकचौबंद होने के साथ खूब चहल-पहल भी नजर आई। इसकी प्रमुख वजह रहा सीएम भगवंत मान का जनपद दौरा। दरअसल, आज मुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 का शुभारंभ किया है।
इस नई नीति के तहत पंजाब में व्यापार करने की सुगमता को और मजबूत किया जा सकेगा। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य यही है। पंजाब सरकार का दावा है कि नई उद्योग नीति निवेशकों को आकर्षित करने के साथ आईटी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्र में संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
लुधिया में CM Bhagwant Mann ने किया व्यापार विकास नीति 2026 का शुभारंभ!
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 का शुभारंभ किया है। इसकी तस्वीरें सीएम मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई हैं।
ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਹੋਰ ਸੁਖਾਲਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਉਦਯੋਗਿਕ ਅਤੇ ਵਪਾਰਿਕ ਵਿਕਾਸ ਨੀਤੀ 2026 ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਨੀਤੀ ਦਾ ਮਕਸਦ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਸੁਖਦ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਮਾਹੌਲ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨਾ ਹੈ।
ਇਹ ਪਾਲਿਸੀ ਸਨਅੱਤਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸੁਝਾਵਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿਚ… pic.twitter.com/76ZtT8iHmp
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 7, 2026
तस्वीरों में सीएम भगवंत मान को कार्यक्रम पर उपस्थिति लोगों को संबोधित करते सुना जा सकता है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नई उद्योग नीति पंजाब में व्यापार करने की सुगमता को और मजबूत करेगी। नई नीति के तहत निवेशकों को पंजाब में अपने उद्यम स्थापित करने और विस्तार करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाएगा।
सीएम भगवंत मान की सरकार ने उद्योगपतियों और हितधारकों से परामर्श के बाद नई नीति को तैयार किया है। इस नीति में पूंजी सब्सिडी, बिजली शुल्क में राहत, राज्य जीएसटी रिफंड और स्टांप शुल्क में छूट जैसे प्रोत्साहन शामिल हैं जो निवेशकों को आकर्षित करेंगे। मान सरकार निवेश आकर्षित कर उद्योगों को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रयासरत है।
आईटी के साथ EV व सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
मान सरकार के इस कदम से उद्यमी प्रोत्साहित होकर निवेश को गति देंगे। नई नीति विशेष तौर पर आईटी सेक्टर के साथ इलेक्ट्रिक वाहन, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर और अनुसंधान एवं विकास जैसे उभरते क्षेत्रों को प्राथमिकता देती है। इससे इन उभरते क्षेत्रों में संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
परिणामस्वरूप पंजाब वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ते हुए देश-दुनिया में अपनी छाप छोड़ेगा। साथ ही युवाओं के लिए विकल्पों की भरमार होगी जो ‘रंगला पंजाब’ मुहिम को गति देने का काम करेगी।






