---Advertisement---

सीएम Bhagwant Mann ने रखी ‘स्मार्ट पंजाब’ की नींव! शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई सेक्टर में विकास के लिए जारी हुए हजारों करोड़

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और न्यापालिका में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 2000 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है। इससे 'स्मार्ट पंजाब' का निर्माण हो सकेगा और पंजाब वासियों के समक्ष अवसरों के कई द्वार खुल सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 22, 2025 2:06 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को स्मार्ट और मजबूत बनाने की दिशा में जुटी मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्मार्ट पंजाब की नींव रखते हुए भगवंत मान सरकार के लोक निर्माण विभाग ने 2000 करोड़ रुपए की धनारिश जारी करने की घोषणा की है। इस राशि की मदद से सैकड़ों विकास परियोजनाओं को रफ्तार दी जाएगी। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्पष्ट किया है कि इस धनराशि का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य और न्यायपालिका की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा। सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार के इस कदम को बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में क्रांति बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद राज्य की तस्वीर बदली नजर आएगी और ‘स्मार्ट पंजाब’ के रूप में नया अंदाज दिखेगा।

विकास कार्य के लिए Bhagwant Mann सरकार ने जारी किए 2000 करोड़

पंजाब राज्य बुनियादी ढांचा क्रांति की ओर तेजी से अग्रसर है। इसी क्रम में भगवंत मान सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और न्यायपालिका में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 2000 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है। लोक निर्माण विभाग की ओर से उठाए गए इस कदम से 250 विकास परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएगा। इसके तहत Bhagwant Mann सरकार पंजाब में 18 चाइल्ड केयर ब्लॉक और 420 आम आदमी क्लिनिक का निर्माण कराएगी। वहीं 56 स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण कर शिक्षा जगत की तस्वीर बदली जाएगी, ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। न्यायपालिका में भी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए न्यायिक न्यायालय परिसर का निर्माण होगा। इन तमाम विकास कार्यों से ‘स्मार्ट पंजाब’ की नींव को मजबूती मिलेगी।

पंजाब वासियों के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार

भगवंत मान सरकार के इस कदम से पंजाब वासियों के समक्ष अवसर के कई द्वार खुलेंगे। सैकड़ो आम आदमी क्लिनिक के निर्माण से जहां एक ओर लोगों को इलाज मिलना आसान होगा, तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियां बढ़ेंगी। वहीं 56 स्कूल ऑफ एमिनेंस के निर्माण हेतु मैन पावर से लेकर अन्य तमाम संसाधन की आवश्यकता होगी। इसके पूरक भी पंजाबवासी होंगे। निर्माण कार्य जब तक जारी रहेगा, तब तक और उसके पूर्ण होने के बाद लोगों के समक्ष प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अवसर ही अवसर होंगे। ऐसे में Bhagwant Mann सरकार का ये कदम लोगों के लिए हितकर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

IPL 2026

अप्रैल 26, 2026

TN Assembly Election 2026

अप्रैल 26, 2026

Donald Trump

अप्रैल 26, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 26, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 26, 2026