---Advertisement---

पंजाब में ‘सिख्य क्रांति’ के तहत शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही Bhagwant Mann सरकार! छात्रों तक ऐसे पहुंच रहा सीधा फायदा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सिख्य क्रांति के तहत राज्य के शिक्षा जगत में व्यापक बदलाव ला रही है। इस मुहिम का सीधा लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को हो रहा है और उन तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंच रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 21, 2025 3:57 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: देश में एक ऐसा राज्य है जहां एक खास मुहिम के तहत शिक्षा जगत की तस्वीर बदली जा रही है। यहां बात पंजाब के संदर्भ में हो रही है। दरअस, पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में सिख्य क्रांति के तहत शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में कई ऐसे निर्माण कार्यों को रफ्तार दी जा रही है जिससे छात्रों तक सीधा लाभ पहुंचे। इस क्रम में Bhagwant Mann सरकार द्वारा स्मार्ट क्लासरुम का निर्माण कराना, शौचालय का निर्माण कराना और विद्यालयों में परिवहन सेवाओं का विस्तार करना आदि जैसे काम शामिल हैं। मान सरकार की इस मुहिम के तहत प्रत्येक दिन छात्रों को तोहफा के रूप में कुछ न कुछ उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही Bhagwant Mann सरकार!

सूबे की भगवंत मान सरकार शिक्षा जगत की तस्वीर को बदलने की दिशा में पूरी तरह से जुट गई है। यही वजह है कि आज लुधियाना से लेकर बठिंडा, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला तक स्थिति बदली नजर आ रही है। चहुंओर सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य को रफ्तार मिली है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस स्वयं स्थिति की क्लोज मॉनिटरिंग में जुटे हैं। Bhagwant Mann सरकार का स्पष्ट संदेश है कि सिख्य क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी जाए और विद्यालयों में बुनियादी स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि धरातल पर उतर चुके हैं और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीतोड़ परिश्रम कर रहे हैं। मान सरकार के संदेश के तहत सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को रफ्तार देने का काम करते हुए शिक्षा जगत की तस्वीर बदलने में अहम योगदान निभा रहे हैं।

पंजाब में सरकारी स्कूलों के छात्रों तक सीधा पहुंच रहा फायदा!

मान सरकार की सिख्य क्रांति मुहिम का सकारात्मक असर तेजी से पड़ रहा है। सरकारी विद्यालयों में आज स्मार्ट क्लासरुम, शौचालय, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय आदि का निर्माण कर सरकार एक अच्छा माहौल दे रही है। यही वजह है कि अभिवावक Bhagwat Mann सरकार की नीतियों से प्रभावित होते हुए अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करा रहे हैं। भगवंत मान सरकार की पारदर्शी नीतियों की देन है कि बच्चों तक बेहतर माहौल में अच्छी शिक्षा पहुंच रही है और वे लाभवान्वित हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026