---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के इस कदम से साकार होंगे युवाओं के सपने! रोजगार के अवसरों के साथ बदलेगी दशा-दिशा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आप सरकार द्वारा लॉन्च की गई स्टार्टअप ऐप और एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स की मदद से युवाओं का सपना साकार हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 14, 2025 3:46 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की आप सरकार निरंतर युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में युवाओं का सपना साकार कराने के लिए पंजाब स्टार्टअप ऐप और एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस खास ऐप और कोर्स की मदद से युवा रोजगार के अवसर तलाश सकता है। इसका सकारात्मक असर ये होगा कि पढ़े-लिखे युवाओं तक नौकरी की पहुंच आसान होगी और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके परिणामस्वरूप युवाओं की दशा-दिशा बदलेगी और उनके सपने साकार होंगे।

युवाओं के लिए कारगर साबित हो रही Bhagwant Mann सरकार की मुहिम

आम आदमी पार्टी पंजाब के एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में एक युवती अपना अनुभव साझा करती नजर आ रही है। युवती बता रही है कि कैसे भगवंत मान सरकार की खास मुहिम से फायदा मिल रहा है। सरकार की ओर से शुरू किया गया पंजाब स्टार्टअप ऐप इच्छुक युवक व युवतियों के समक्ष अवसरों के द्वार खोल रहा है। इससे प्रभावित होकर युवा स्टार्टअप कर स्वरोजगार का इंतजाम कर सकते हैं। इससे इतर अन्य तमाम युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर सकते हैं जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

पंजाब स्टार्टअप ऐप और एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स की मदद से साकार होंगे युवाओं के सपने

मालूम हो कि पंजाब सरकार ने उच्च शिक्षा में उद्यमिता को अनिवार्य करते हुए स्टार्टअप ऐप और एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स लॉन्च किया है। यह एआई सपोर्ट युवाओं को विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा जिससे उनकी उद्यम शैली बढ़े। यदि पंजाब के युवा एकाग्र मंतव्य के साथ इस प्लेटफॉर्म पर टिके रहे तो वे नौकरी देने वाले बन सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि पंजाब सरकार का ये मॉडल देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में सहायक हो सकता है और स्वरोजगार के लिए जुटे युवाओं के सपने साकार कर सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026