---Advertisement---

सरकारी स्कूलों में प्राइवेट जैसी पढ़ाई! Bhagwant Mann सरकार की नीतियों ने बदली शिक्षा जगत की तस्वीर; देख खिल उठेगा चेहरा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों ने राज्य में शिक्षा जगत की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में स्थित सरकारी स्कूलों में प्राइवेट विद्यालयों जैसी सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2025 1:33 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा जगत की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इस फेहरिस्त में मान सरकार की पंजाब सिख्य क्रांति का तगड़ा असर है। इस क्रांति के तहत राज्य के अलग-अलग इलाकों के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने सख्त निर्देश जारी कर कहा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों की दशा-दिशा बदली जाए। सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हैं और शिक्षा जगत की तस्वीर बदलने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आज पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ के एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहे सरकारी स्कूलों को देख आपका चेहरा खुशी से खिल सकता है।

Bhagwant Mann सरकार की नीतियों ने बदली शिक्षा जगत की तस्वीर!

मान कैबिनेट में मंत्री कुलदीप धालीवाल के एक्स से कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में सरकारी स्कूलों का बदलता स्वरूप नजर आ रहा है। कुलदीप धालीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर सरकारी स्कूल में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया है। इस दौरान बच्चे उत्सुक नजर आ रहे हैं और नृत्य के माध्यम से मंत्री धालीवाल का स्वागत कर रहे हैं। ये सब कुछ मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों की वजह से संभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के निर्देश पर ही मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों के उद्घाटन किया है। गांव नदोहर में स्थित सरकारी स्कूल की चारदीवारी के निर्माण और नए क्लासरूम का उद्घाटन कर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शिक्षा जगत की इस बदलती तस्वीर का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया है।

सरकारी स्कूलों की बदलती दशा-दिशा देख खिल उठेगा चेहरा!

सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब के सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की दिशा में जुटे हैं। यही वजह है कि आज राज्य के ज्यादातर सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल गई है। सीएम Bhagwant Mann के निर्देश पर सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लासरुम, शौचालय, परिवहन, कंप्यूटर समेत अन्य तमाम सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इन प्रयासों का असर ये है कि राज्य में सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है और छात्रों तक प्रत्यक्ष रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंच रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026