---Advertisement---

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस! जेल विभाग के दर्जनों अधिकारियों पर Bhagwant Mann सरकार की कार्रवाई, शिकायत के बाद हुए सस्पेंड

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल विभाग के 25 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। भगवंत मान सरकार की ये कार्रवाई पंजाब के जेलों में बढ़ती शिकायतों के बाद हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 28, 2025 2:07 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई को रफ्तार दे रही मान सरकार ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। पंजाब के जेलों में हो रही अनियमितता के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत का संज्ञान लेते हुए भगवंत मान सरकार ने दर्जनों अधिकारियों को सस्पेंड किया है। कार्रवाई की ज़द में आए 25 अधिकारी जेल विभाग से जुड़े हैं। सीएम Bhagwant Mann की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये कार्रवाई भ्रष्टाचार और ड्रग्स के खिलाफ की गई है। पंजाब सरकार का साफ संदेश है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कोई भी शख्स बख्शा नहीं जाएगा। मान सरकार ने दर्जनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिराते हुए नजीर पेश की है। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर आगे भी कर्रावाई का दौर जारी रहेगा।

जेल विभाग के दर्जनों अधिकारियों पर Bhagwant Mann सरकार की कार्रवाई!

मान सरकार ने भ्रष्टाटार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए जेल विभाग के 25 भ्रष्ट अधिकारियों को सस्पेंड किया है। भगवंत मान सरकार को लगातार इन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिल रही है। सस्पेंड हुए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप है। Bhagwant Mann सरकार ने जिन 25 भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की है, उनमें 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट समेत कुल 25 अधिकारी सस्पेंड हुए हैं। खबरों की मानें तो इन अधिकारियों की सह के कारण पंजाब के विभिन्न जेलों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा था और कैदियों तक विशेष सुविधा पहुंच रही थी। हालांकि, अब विभागीय कार्रवाई के बाद सब कुछ पटरी पर लौटने का दावा किया जा रहा है।

भ्रष्टाचारियों को सीएम भगवंत मान का सख्त संदेश!

बगैर किसी लाग लपेट के पंजाब CM ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को रफ्तार देने की बात कही है। सीएम Bhagwant Mann ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी रहेगा। चाहें कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल, सीएम भगवंत मान सूबे को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी क्रम में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई का दौर जारी है, ताकि ड्रीम मिशन को पूरा किया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 7, 2026

Rashifal 8 July 2026

जुलाई 7, 2026

Rain Alert 7 July 2026

जुलाई 7, 2026

कल का मौसम 8 July 2026

जुलाई 7, 2026

Siya Goyal

जुलाई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 7, 2026