---Advertisement---

मरीजों की राह होगी आसान! चंडीगढ़ PGI में जल्द शुरू होगी ये खास सुविधा, CM Bhagwant Mann की मुहिम से रोगियों का झटपट होगा इलाज

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार जल्द ही चंडीगढ़ पीजीआई के लिए एक स्मार्ट ऐप लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप में चंडीगढ़ पीजीआई से जुड़ी हर बारीक से बारीक जानकारी उपलब्ध होगी जो मरीजों की राह आसान बना सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 18, 2025 4:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य जगत की तस्वीर बदलने के लिए लगातार प्रयासरत भगवंत मान सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। पंजाब सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही चंडीगढ़ PGI के लिए एक स्मार्ट ऐप तैयार किया जाएगा। इस App की मदद से मरीज चाहें तो ओपीडी से लेकर अन्य तमाम सुविधाओं की जानकारी ले सकेंगे और झटपट इलाज पा सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि CM Bhagwant Mann की सरकार के इस प्रयास से हजारों की संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा। इस एक कदम से चंडीगढ़ PGI की तस्वीर बदलेगी और कामकाज ज्यादा स्मार्ट व तेज हो जाएगा।

चंडीगढ़ PGI में ये खास सुविधा शुरू करेगी CM Bhagwant Mann की सरकार!

इसकी जानकारी डायरेक्टर प्रोफेसर विवेक लाल के हवाले से सामने आई है। उन्होंने बताया है कि सी-डैक नोएडा की मदद से एक ऐप तैयार किया जा रहा है। इस स्मार्ट ऐप में चंडीगढ़ PGI में मिलने वाली तमाम सुविधाओं का जिक्र होगा। ऐप मरीजों तक इस बात की जानकारी पहुंचा देगा कि पीजीआई के किस ब्लॉक में कौन सी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही ओपीडी से लेकर अन्य तमाम तरह की सुविधाओं से जुड़े डिटेल ऐप पर उपलब्ध होंगे। CM Bhagwant Mann की सरकार द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से मरीज आसानी से पीजीआई में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान का ये ड्रीम मिशन मरीजों की राह आसान बनाएगा और उन तक इलाज की पहुंच सुगम हो सकेगी।

स्मार्ट ऐप में क्या-क्या होगा खास?

जानकारी के मुताबिक पीजीआई चंडीगढ़ के लिए वर्ष के अंत तक शुरू होने वाले स्मार्ट ऐप में कई खासियत है। जैसे ये ऐप मरीजों को आसानी से बताएगा कि ओपीडी में कब पंजीकृत किया जा सकता है। किस ब्लॉक के कौन से विभाग में भीड़ है और कहां मरीज आसानी से चिकित्सा पा सकते हैं इसकी जानकारी भी स्मार्ट ऐप में उपलब्ध होगी। इसके अलावा स्मार्ट ऐप पर चंडीगढ़ PGI का इंडोर मैपिंग उपलब्ध होगा जो कि पूरे अस्पताल के अंदर का नक्शा दिखाएगा। दावा किया जा रहा है कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार की ये पहल सिर्फ एक टैक्नोलॉजी नहीं, बल्कि मरीजों के लिए एक सोच है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026